भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव में बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान डॉक्टर सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ राज्य सरकार की नाकामियां को आम जनता तक पहुंचाने और मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने को कहा। बैठक में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने को कहा।
News On AIR | सितम्बर 11, 2023 7:29 अपराह्न | Chhattisgarh
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव में बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली
