दिसम्बर 27, 2025 6:16 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन की बड़ी उपलब्धि, 31 क्षेत्रों में 45 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं को वापस

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन की बदौलत अब तक 31 क्षेत्रों में 45 करोड़ रुपये की राशि वापस दिलाने में सफलता मिली है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत पिछले आठ महीने में 67 हजार से अधिक शिकायतों का निपटान किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, सर्वाधिक 39 हजार से अधिक शिकायतें ई-कॉमर्स क्षेत्र की थीं जिनमें 32 करोड़ रुपये की राशि वापस कराई गई।

 मंत्रालय ने कहा कि इस हेल्पलाइन के कारण उपभोक्ताओं को मुकदमेबाजी से बचने में मदद मिली है। उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1915 पर फोन कर 17 भाषाओं में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला