सितम्बर 8, 2024 6:59 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 निगुलसरी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल किया गया

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 निगुलसरी लगातार भूस्खलन व पत्थरों के बौछार होने से बीते कल से अवरुद्ध होने के बाद अभी-अभी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल किया गया हैं।

 

अवरूद्ध होने से लोगों वाया तरांडा गांव होते हुए  दो घंटे पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि किन्नौर जिला व स्पीति क्षेत्र को जोडने के लिए सिर्फ एक यही मार्ग है, लेकिन यह मार्ग बार बार अवरूद्ध होने से किसान बागबान भी परेशान है।

 

वहीं इसी सड़क मार्ग से देश के सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के लिए राशन  समाग्री व अन्य सामान पहुंचाया जाता है। निगुलसरी के पास लगातार भूस्खलन होने से अवरुद्ध मार्ग को बहाल करना राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रधिकरण के लिए चुनौती बना हुआ है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला