सितम्बर 8, 2024 6:54 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 निगुलसरी के पास लगातार भूस्खलन और पत्थरों की बौछार होने से बीते कल फिर से अवरूद्ध हुआ

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 निगुलसरी के पास लगातार भूस्खलन और पत्थरों की बौछार होने से बीते कल फिर से अवरूद्ध हुआ है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरूद्ध होने से लोगों वाया तरांडा गांव होते हुए  दो घंटे पैदल सफर करने को मजबूर होना पड रहा है। बता दें कि किन्नौर जिला व स्पीति क्षेत्र को जोडने के लिए सिर्फ एक यही मार्ग है लेकिन यह मार्ग बार बार अवरूद्ध होने से किसान बागबान भी परेशान है।

 

वहीं इसी सड़क मार्ग से देश के सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के लिए राशन  समाग्री व अन्य सामान पहुंचाया जाता है। निगुलसरी के पास लगातार भूस्खलन होने से अवरूद्ध मार्ग को बहाल करना राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रधिकरण के लिए चुनौती बना हुआ है।

 

वहीं बीते रात जिले में वारिश होने से पागल नाला व रुनंग नालें में भी बाढ़ आने से NH5 अवरुद्ध हुआ जिससे अभी तक बहाल कर दिया गया है वही निगुल में लगातार भूस्खलन होने के कारण अभी तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्ध हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला