मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 31, 2025 3:06 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत झारखंड के आठ सौ छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर कोलकाता भेजा गया

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत झारखंड के आठ सौ छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर कोलकाता भेजा गया है। समग्र शिक्षा के तहत रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार,  सिमडेगा और गुमला के बच्चे और 24 शिक्षक हटिया स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना हुए।

 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के परियोजना निदेशक शशि रंजन ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो दिनों के इस भ्रमण के दौरान बच्चे विभिन्न शैक्षणिक स्थलों से रुबरु होंगे और अपना सामाजिक और भावनात्मक विकास करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला