जुलाई 6, 2024 8:44 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड-एनबीईएमएस ने आज विदेशी चिकित्‍सा स्‍नातक परीक्षा-एफएमजीई का आयोजन किया  

 

 

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के एक स्‍वायत्‍त निकाय राष्‍ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड-एनबीईएमएस ने आज विदेशी चिकित्‍सा स्‍नातक परीक्षा-एफएमजीई का आयोजन किया।

 

यह परीक्षा 50 शहरों के 71 केंद्रों पर 35 हजार आठ सौ 19 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। कडी सुरक्षा व्‍यवस्‍था का पालन करते हुए परीक्षा बोर्ड ने परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए दो सौ 50 से अधिक पर्यवेक्षक तैनात किए थे। 45 संकाय सदस्‍यों सहित एक फ्लाईंग दस्ते के साथ इन्‍हें तैनात किया गया था। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा के निर्देशानुसार अन्‍य संस्‍थानों और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के महानिदेशक ने सभी परीक्षा केंद्रों पर एक वरिष्‍ठ व्यक्ति को भी तैनात किया था। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। आज की विदेशी चिकित्सा स्‍नातक परीक्षा-एफएमजीई के परिणाम की घोषणा उचित समय पर राष्‍ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड-एनबीईएमएस करेगा।