राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एन आई ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस के सहयोग से की गई है। बेंगलुरु में पहली मार्च को यह विस्फोट हुआ था। इन आरोपियों को आज विशेष अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। इन पर दस लाख रुपये का इनाम था।
Site Admin | अप्रैल 12, 2024 6:47 अपराह्न
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एन आई ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया
