राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने प्रतिबंधित उल्फा इंडिपेंडेंट उग्रवादी समूह द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस-आईईडी की बरामदगी के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अभिकरण ने कहा कि यह उपकरण गुवाहाटी के दिसपुर में मिला था। यह पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर असम में कई विस्फोट करने की बड़े षडयंत्र का हिस्सा था।
गिरफ्तार आरोपी उल्फा इंडिपेंडेंट की साजिश का उद्देश्य आतंक फैलाना और राष्ट्र की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता को खतरे में डालना था। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या तीन हो गई है।