मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 23, 2025 1:31 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

देश आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी जिनके अटूट समर्पण ने चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाया।

 

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि इस मिशन ने अंतरिक्ष अन्वेषण में नए आयाम खोले हैं। जिसकी वजह से देश के युवाओं में नवाचार की भावना का विकास हुआ है।

 

गृह मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि इसरो भारत की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए चंद्रयान-3 और आदित्य जैसे मिशन जारी रखेगा।