पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज मनाया जाएगा। पिछले वर्ष इसी तिथि को चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। इसी उपलक्ष्य में सूचना और प्रसारण मंत्रालय का केन्द्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ में प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यालयों में युवा पीढ़ी को अंतरिक्ष के बारे में जानकारी देने के उद्देष्य से गोष्ठी और व्याख्यान के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
Site Admin | अगस्त 23, 2024 9:57 पूर्वाह्न
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: सूचना और प्रसारण मंत्रालय का केन्द्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ में प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कर रहा है आयोजन
