सरकार ने आज विश्व पर्यावरण दिवस से पहले राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन अभियान ‘एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ की शुरुआत की। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, पूर्व का एक वीडियो पोस्ट करते हुए सभी से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए सतत जीवन शैली अपनाने, जागरूकता बढाने और सामूहिक रूप से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने कहा है कि यह अभियान भारत की प्रमुख पहल-मिशन लाइफ यानी पर्यावरण के लिए जीवनशैली के साथ, पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Site Admin | मई 22, 2025 5:07 अपराह्न
राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन अभियान ‘एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ की शुरुआत