अक्टूबर 4, 2024 5:12 अपराह्न

printer

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह भाजपा में शामिल होंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पलामू के हुसैनाबाद से विधायक कमलेश कुमार सिंह आज भाजपा में शामिल होंगे। इसे लेकर आज रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। भाजपा के झारखंड चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलायेंगे।

 

बता दें कि विधायक कमलेश सिंह के सरकारी आवास से एनसीपी का पोस्टर बैनर उतार दिया गया है।