मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 9:03 अपराह्न

printer

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर आज राज्यभर में कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर आज राज्यभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
   

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
   

चतरा जिले के धनखेरी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर- दो स्थित वृद्धि शांति निकेतन में समारोह का आयोजन किया गया। जामताड़ा जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। जमशेदपुर में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं देवघर में भी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
   

गोड्डा में शहर के पुराना समाहरणालय से गाँधी मैदान तक लगभग 3 किमी स्वच्छता मशाल यात्रा निकाली गयी।