मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2023 7:07 अपराह्न | Gorkhpu | UTTAR PRADESH HEADLIES | UTTAR PRADESH NEWS

printer

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज प्रदेशभर में उत्साह के साथ मनाई जा रही है। विभिन्न स्थानों पर लोग उनकी प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। कई स्थानों पर बापू के प्रिय भजनों के गायन के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रदेश के गांधी आश्रमों में भी आज विविध कार्यक्रमों के आयोजन किए गए हैं। स्कूलों में भी गांधी जयंती के अवसर पर विविध आयोजनों के माध्यम से महात्मा गांधी के व्यक्त्तिव और कृतित्व को याद किया गया। आज ही पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जा रही है। विभिन्न स्थानों पर लोग उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अलग-अलग स्थानों पर स्थापित उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया और कृतज्ञता व्यक्त की। बापू के सत्य व अहिंसा के संदेश का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रपिता के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। बापू ने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है।