मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 30, 2023 3:46 अपराह्न | Madhya Pradesh | MP NEWS

printer

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रदेश के 3 व्यक्तियों को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रदेश के 3 व्यक्तियों को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में कल आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2021-2022 के लिए भोपाल की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन और स्वयंसेवक अक्षिता शर्मा और जबलपुर के स्वयंसेवक अंकित लखेड़ा को सम्मानित किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों और विश्वविद्यालयों को उनके स्वैच्छिक सेवा योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला