मई 19, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के पास यूक्रेन में अपने घोषित उद्देश्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त सैन्य शक्ति है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में अपना अभियान चलाने और अपने घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए रूस के पास पर्याप्त सैन्य शक्ति है। रूसी स्टेट टीवी के साथ एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा कि रूस को परमाणु हथियारों का उपयोग करने की गलती करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए। हालांकि रूस के पास ऐसे हथियारों का सहारा लिए बिना अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त बल और सैन्य शक्ति है।

 

श्री पुतिन ने बताया कि अभियान के उद्देश्यों में संघर्ष के मूल कारणों का समाधान तथा दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियों का निर्माण करना और रूस को सुरक्षा प्रदान करना शामिल है।