नवम्बर 29, 2025 6:21 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु से मिली पहली टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय दृष्टिहीन महिला क्रिकेट टीम

 

पहली बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय दृष्टिहीन महिला क्रिकेट टीम ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर टीम की ओर से राष्ट्रपति मुर्मु को एक हस्ताक्षरित क्रिकेट बैट भेंट किया गया।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दृष्टिहीन महिला टी-20 विश्व कप जीतने पर टीम की सदस्यों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि उनकी सफलता दूसरों को अपने जीवन और करियर में नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम द्वारा भेंट की गई एक क्रिकेट गेंद पर भी हस्ताक्षर किए।