राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार लेखा तथा वित्त सेवा और भारतीय रेलवे प्रबंधन प्रणाली – लेखा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक ग्रुप से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये अधिकारी वर्तमान में फरीदाबाद स्थित अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग ले रहे हैं।