फ़रवरी 4, 2026 4:38 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन किया समाप्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्‍त कर दिया है। राज्‍य में राष्ट्रपति शासन पिछले वर्ष 13 फरवरी को लागू किया गया था। गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने पिछले वर्ष राज्‍यों से संबंधित संविधान के अनुच्छेद-356 के अंतर्गत जारी की गई राष्‍ट्रपति शासन की घोषणा को समाप्‍त कर दिया है।