मार्च 19, 2026 9:14 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चंद, नवरेह और साजिबू चेरोबा की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चंद, नवरेह और साजिबू चेरोबा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले ये पर्व नए वर्ष के आगमन का स्वागत करते हैं और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के जीवंत प्रतीक हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने आशा व्यक्त की कि ये शुभ अवसर सभी के जीवन में समृद्धि और नई आशाओं का संचार करें।