जनवरी 31, 2026 7:44 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु ने गुरु रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि गुरु रविदास एक पूजनीय संत और महान समाज सुधारक थे और उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और प्रेम का संदेश दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु रविदास के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे और मानवीय मूल्यों को अपनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने लोगों से गुरु रविदास की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और राष्‍ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान भी किया।