राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए आज शाम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम पहुंची। आई.एन.एस देगा नौसेना वायुसेना स्टेशन पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और कई गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा का आयोजन कल होगा। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति बेड़े की समीक्षा करेंगी और देश की नौसैनिक शक्ति तथा समुद्री क्षमताओं के प्रभावशाली प्रदर्शन की साक्षी बनेंगी।
News On AIR | फ़रवरी 17, 2026 10:27 अपराह्न
राष्ट्रपति मुर्मु अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा में करेंगी नौसैनिक शक्ति का निरीक्षण