मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 7, 2024 10:48 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नागालैंड के मुख्यमंत्री ने पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर होकाटो होतोज़े सेमा को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की शॉट पुट एफ 57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर होकाटो होतोज़े सेमा को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने पैरालंपिक खिलाड़ी की उपलब्धि बताते हुए कहा कि श्री सेमा ने अपने पहले पैरालंपिक में पदक जीता है। उन्होंने भविष्य में उनकी और अधिक सफलता की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है। श्री मोदी ने कहा कि एथलीट की अविश्वसनीय ताकत और दृढ़ संकल्प असाधारण है। उन्होंने उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्य़ू रियो ने भी होकाटो होतोज़े सेमा को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। दीमापुर के 40 वर्षीय खिलाड़ी कल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो 14.65 मीटर के साथ पूरी की और नागालैंड के पहले पदक विजेता बने। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मुख्यमंत्री रियो ने कहा कि होकाटो की उल्लेखनीय यात्रा और समर्पण के कारण ही देश को यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरालंपिक एथलीट एक सच्ची प्रेरणा और आदर्श हैं। वह भारतीय थल सेना के असम रेजिमेंट में हवलदार थे। साल 2002 में नियंत्रण रेखा पर एक अभियान के दौरान वह बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए और उन्हें अपना दाहिना पैर गंवाना पड़ा।  वर्तमान में, वह विश्व में 7वें स्थान पर हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला