राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी की जयंती पर आज राष्ट्रपति भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। नीलम संजीवा रेड्डी भारत के छठें राष्ट्रपति थे। वे 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक इस पद पर रहे। नीलम संजीवा रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश के इल्लुर में 19 मई 1913 को हुआ था। वे भारतीय राजनीति की प्रमुख हस्ती थे।