नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। कल शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोदी और नई मंत्री परिषद के 71 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 36 राज्य .मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डॉ. एस जयशंकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारामण और जगत प्रकाश नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। केबिनेट में 7 महिला मंत्रियों सहित 33 नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत उनके तीसरे कार्यकाल में हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करना जारी रखेगा। मोदी ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करेगा।