राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने दुर्घटना में मारे गए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उपराष्ट्रपति ने दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन दुर्घटना पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है।
यह दुर्घटना कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब बहपानी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में 14 महिलाओं सहित 15 लोगों की मौत हो गई।