मई 16, 2024 12:54 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी, कहा- सिक्किम को प्राकृतिक सौंदर्य का वरदान मिला है

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि सिक्किम को प्राकृतिक सौंदर्य का वरदान मिला है जो वहां की बर्फीली चोटियों, सघन वनों और जल प्रपातों में दिखाई देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि सिक्किम के लोगों ने अपनी जीवन शैली और कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य और राज्य वासियों की निरंतर समृद्धि और सुदृढ़ता की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी सिक्किम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि सिक्किम अपने प्राकृतिक सौंदर्य और परिश्रमी लोगों के लिए जाना जाता है। उन्‍होंने कहा विगत वर्षों में सिक्किम ने जैविक कृषि की दिशा में अपनी अलग पहचान बनाई है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार आने वाले समय में सिक्किम के कल्‍याण के लिए काम करती रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला