राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध कलाकार डॉ. वैजयंतीमाला बाली और तेलुगु फिल्म अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। एशिया में सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम फातिमा बीवी को भी मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विन बालचंद मेहता और अनुभवी राजनीतिक नेता ओ. राजगोपाल को भी तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया। अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए तोगदान रिनपोछे को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया।
खिलाडी जोशना चिनप्पा, कृषि के क्षेत्र में के चेल्लाम्मल, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू और मूर्तिकार ए वेलु आनंद चारी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।