मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2024 8:11 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसमें तीन श्रेणियों में – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्‍मान प्रदान किये जाते हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। पिछले महीने 22 अप्रैल को राष्ट्रपति ने तीन पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला