मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2024 9:00 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु धर्मशाला में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश प्रवास के तीसरे दिन आज धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व उपाधियों से सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न विभागों के 30 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 11 शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि जबकि कुल 709 विद्यार्थियों को डिग्रियां आवंटित की गईं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला