राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर आ रही है। कल दोपहर बाद राष्ट्रपति शिमला पहुंचेगी और शिमला से सटे छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। शिमला के मॉल रोड में राष्ट्रपति के काफ़िले के गुजरने की रिहर्सल भी की गई। 5 मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी जबकि 6 को राष्ट्रपति केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 को सुबह संकट मोचन व तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और दोपहर बाद मालरोड, रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 8 मई को सुबह शिमला से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान दी रिट्रीट राष्ट्रपति निवास आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा और एक हजार से अधिक पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं।
Site Admin | मई 3, 2024 3:41 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 मई से 8 मई तक रहेंगी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर
