मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए

 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचीं। उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। हवाईअड्डे से राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी पहुंची और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति आज शाम पूरे विधि-विधान के साथ सरयू आरती में भी शामिल हुई।

    नवनिर्मित मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए हनुमानगढ़ी, रेलवे स्टेशन, राम पथ और नया घाट समेत पूरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।