मई 1, 2024 8:21 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी। राम मंदिर अभिषेक समारोह के बाद राम-जन्मभूमि की यह उनकी पहली यात्रा है। राष्ट्रपति मुर्मु शाम को हनुमानगढ़ी भी जाएंगी और सरयू आरती में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अयोध्या हवाई अड्डे से रामपथ को जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात को परिवर्तित किया गया है।

इस बीच, श्रद्धालु पहले की तरह ही मंदिर में जा सकते हैं। राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला