मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल जाएंगी अयोध्या, प्रभु श्रीराम का करेंगी दर्शन

 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल शाम अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दौरा करेंगी। राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बाद राम जन्मभूमि की यह उनकी पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी भी जाएंगी और शाम को सरयू आरती में शामिल होंगी।

    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आज हनुमानगढ़ी, रेलवे स्टेशन, राम पथ, नया घाट और अयोध्या के अन्य स्थानों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। राष्ट्रपति मुर्मू के विशेष विमान के कल शाम करीब साढ़े चार बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला