मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 24, 2024 7:35 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी देहरादून का दौरा, भारतीय वन सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

उत्तराखंड की दो दिन की यात्रा पर गई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान में भारतीय वन सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। संस्थान के 2022-24 कोर्स के 99 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में स्नातक की डिग्री दी जाएगी। इनमें भूटान के दो प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल हैं। मौजूदा बैच में मध्‍य प्रदेश के सबसे अधिक 15 और उत्तराखंड के 3 अधिकारी शामिल हैं।