अप्रैल 23, 2024 9:40 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्‍व स्‍तरीय मेडिकल शिक्षा और चिकित्‍सा सेवाएं देने के लिए एम्स की प्रशंसा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्‍व स्‍तरीय मेडिकल शिक्षा और चिकित्‍सा सेवाएं देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान- एम्स की प्रशंसा की है। राष्ट्रपति आज उत्‍तराखंड में एम्‍स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।

 राष्ट्रपति ने चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्‍लेख करते हुए मेडिकल छात्रों से अपने-आप को इन बदलावों के अनुरूप ढालने का आग्रह किया। दीक्षांत समारोह में पांच सौ 98 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। असाधारण प्रतिभा वाले छात्रों को 14 स्वर्ण पदक सहित 16 पदक दिये गये। समारोह के बाद राष्ट्रपति ने परमार्थ निकेतन के गंगा घाट पर गंगा आरती में भाग लिया।