राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। वह कल ऋषिकेश में गंगा आरती में भी शामिल होंगी।
राष्ट्रपति बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।