राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार आत्मसंयम, दान और जरूरतमंदों के प्रति करुणा का संदेश देता है। यह प्रेम, भाईचारा, शांति और आपसी सद्भाव का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें सभी व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि इस अवसर पर आइए हम वंचितों की सहायता करने, समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।
News On AIR | मार्च 20, 2026 8:31 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी