मार्च 11, 2026 9:34 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में ‘कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाएं’ वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाएं विषय पर वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। तीन दिन के सम्मेलन का विषय है प्रगति को गति देना, नई ऊंचाइयों को छूना है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने बताया कि यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के दौरान आयोजित किया जा रहा है। डॉ. जाट ने कहा कि यह सम्मेलन तकनीकी नवाचार और समावेशी कृषि विकास को प्रोत्‍साहन देने में सहायक होगा।

इस सम्मेलन में भारत और दुनिया भर के वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, महिला किसानों, स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों सहित सात सौ से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला