मार्च 7, 2026 2:08 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, केंद्र सरकार ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए हरसंभव उपाय किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि केंद्र सरकार ने जनजातीय समुदाय के चतुर्दिक उत्थान के लिए हरसंभव उपाय किए हैं। इनमें सांस्कृति परंपराओं और भाषाओं का उत्थान शामिल है। आज पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में, 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संथाली संस्कृति और परंपराएं प्रकृति से गहरे जुड़ी हैं और पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के साथ मनुष्य के सह-अस्तित्व के अनुकूल हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि संथाल समुदाय की ओल चिकी भाषा संविधान की 8वीं अनूसूची में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि 2023 से देश में कई जनजातीय संग्रहालय स्थापित किए गए हैं जिनमें जनजातीय इतिहास को दर्शाया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला