मार्च 5, 2026 8:22 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिनलैंड के राष्ट्रपति आलेक्‍सांदर स्‍तूब से मुलाकात की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति आलेक्‍सांदर स्‍तूब से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि रायसीना संवाद में श्री स्‍तूब की उपस्थिति भारत के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समकालीन वैश्विक स्थिति पर उनके विचार प्रतिभागियों के लिए मूल्यवान होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत फिनलैंड को एक मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखता है। दोनों देशों के संबंध आपसी विश्वास और साझा लोकतांत्रिक परंपराओं पर आधारित हैं।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि हाल के वर्षों में भारत-फिनलैंड संबंध नवाचार, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, शिक्षा और आर्थिक सहयोग से प्रेरित एक गतिशील साझेदारी में विकसित हुए हैं। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि हाल ही में घोषित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को नई गति प्रदान करेगा।