राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पश्चिम बंगाल की दो दिन की यात्रा पर कल जाएंगी। राष्ट्रपति कल वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दार्जिलिंग पर्वतीय उत्सव का शुभारंभ करेंगी। वह दार्जिलिंग के लोक भवन में ‘रूट एंड रिदम्स’ प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी खड़गपुर में महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर प्लेटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगी।
शनिवार को राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद के नौवें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में भाग लेंगी।