राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दिल्ली लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ करेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बालिका के नाम पर किस्तों में कुल 56 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। 21 वर्ष की आयु तक परिपक्वता राशि ब्याज सहित एक लाख रुपये से अधिक हो सकती है।
इस योजना से उन परिवारों को लाभ होगा, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 20 हजार रुपये तक है और जो पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं। इसके लिए बालिका का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है।