फ़रवरी 20, 2026 10:48 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एंड्रयू जे सिन्गकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एंड्रयू जे सिन्गकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. सिन्गकॉन ने मेघालय के विकास में योगदान दिया और जन कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार और अनुयायियों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेघालय की जनता के प्रति समर्पित सेवा के लिए डॉ. सिन्गकॉन को हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने उनके लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला