राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज आयोजित किया। दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय सहयोग गहन बनाने की अपार संभावनाओं पर सहमति जताई । राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि संधारणीयता, आर्थिक विकास और सुरक्षा के प्रति भारत और सेशेल्स की संयुक्त दृष्टि, आगामी वर्षों में सहयोग का मजबूत आधार बनेगी।
News On AIR | फ़रवरी 9, 2026 10:26 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का स्वागत किया