मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2024 5:54 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व प्रेम और करुणा का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा कि ईस्टर त्याग और क्षमा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यीशु के संदेश हमें शांति और सौहार्द का मार्ग दिखाते हैं।