जनवरी 24, 2026 4:21 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित होगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा, जिसके बाद इसका अंग्रेजी संस्करण भी दिखाया जाएगा।

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण होगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय चैनलों पर रात साढ़े 9 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन प्रसारित करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला