राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड के गुमला जिले में अंतरराज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह-कार्तिक यात्रा के समापन समारोह में सम्मिलित हुईं।
राष्ट्रपति ने बाबा कार्तिक उरांव का स्मरण करते हुए जनजातियों के उत्थान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्तिक यात्रा में शिक्षा के लिए किए गए प्रयास बाबा कार्तिक उरांव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। धर्मसभा का आयोजन पंखराज साहेब कार्तिक उरांव आदिवासी शक्ति-स्वायत्शासी विश्वविद्यालय निर्मल समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।