राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10वें सिख गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह ने अदम्य साहस और असाधारण बुद्धिमत्ता से लोगों को धार्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थान, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की इस वर्ष की यात्रा की तस्वीरें साझा की हैं। श्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दसवें सिख गुरु का जीवन और शिक्षाएं लोगों को सत्य, न्याय, धर्म और मानवीय गरिमा के लिए प्रेरित करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह की सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य के दृष्टिकोण ने पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया है।