मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2024 2:03 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न अलंकरण प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति कल नई दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का शीर्ष नागरिक पुरस्कार प्रदान करेंगी।

अलंकरण समारोह के दौरान, पुरस्कार विजेताओं के परिवारजनों ने पुरस्कार प्राप्त किए। अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह सम्मान असाधारण और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।